Chakradharpur News: डेढ़ साल बाद मंगल उरांव हत्याकांड की गुत्थी सुलझी
चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: राउरकेला। बिसरा थाना क्षेत्र के जांबरना निवासी मंगल उरांव हत्याकांड की राउरकेला पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने हत्यकांड में शामिल दो आरोपी राहुल उर्फ सरधन शर्मा (48) और अजय पात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण राउरकेला एसपी नितिन बाघवानी ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को जांबरना गांव निवासी मंगल उरांव अपनी महिंद्रा पिकअप वैन से सब्जी पहुंचाने के लिए झीरपानी साप्ताहिक हाट गया था। इसके बाद से ही वह लापता हो गया था। बाद में झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना पुलिस ने खरवागाड़ा के पास तालाब से उसका शव बरामद किया था। इस मामले में झीरपानी पुलिस ने एक हत्या का मामला दर्ज किया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने छानबीन करते हुये दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.