चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के डुमिरता गांव में रविवार तड़के एक 49 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डुमिरता गांव निवासी सुरेन्द्र चीक बड़ाईक (49), पिता स्वर्गीय पोल्टु चीक बड़ाईक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। मृतक की पत्नी देवकी देवी ने अपने पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस संबंध में आनंदपुर थाना में लिखित शिकायत भी दी है। मृतक की पत्नी देवकी देवी के अनुसार घटना के समय सुरेन्द्र घर पर अकेले थे। वह अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। शनिवार देर रात जब वह वापस अपने घर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि सुरेन्द्र खटिया पर चादर ओढ़कर सोए...