Chakradharpur News: डीपीएस में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
चक्रधरपुर, सितम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में बुधवार को नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा और उप-प्रधानाचार्या राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और लगन जरूरी है। विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर पुरस्कार पाने की खुशी साफ दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.