Chakradharpur News: डीडीसी ने सोनुवा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी उत्कर्ष कुमार शनिवार को सोनुवा पहुंचे। डीडीसी और सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति का विस्तृत समीक्षा की। डीडीसी ने लंबित आवासों को जल्द पूरा करने, मनरेगा के तहत समय पर रोजगार देने और पंचायतों में 15वें वित्त आयोग की राशि से संचालित विकास योजनाओं के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दिया। बैठक में एपीओ विवेक कुमार पाढ़ी, बीडीओ सोमनाथ उरांव, बीपीओ शीतल सिंकू, विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sas...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.