चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय परिसर एसी प्लांट के पास नवनिर्मित क्रेच (शिशुगृह) का उद्घाटन डीआरएम तरुण हुरिया एवं सर्वो की अध्यक्षा डा. निक्की हुरिया के द्वारा किया गया।

क्रेच की आवश्यकता चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत बड़ी संख्या महिला कर्मचारियों के बच्चों के देखभाल के लिए क्रेच की व्यवस्था रेलवे मंडल प्रशाासन की ओर से किया गया है। जिन महिला कमचारियों के घुटनों के बल चलने वाले या प्री-स्कूल के बच्चों हैं अथवा जो बच्चों को घर में अकेले नहीं छोड़ सकती है उन महिला कर्मचारियों के बच्चों को क्रेच में आसानी से रखा सकता है।

क्रेच की सुविधाएँ क्रेच में प्रशिक्षित एवं सहयोगी महिला रेलवे कर्मचारियों के द्वारा बच्चों की देखभाल की जाएगी एवं यहां शिशुओं लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई जिसमें उप...