चक्रधरपुर, जुलाई 20 -- Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती गोईलकेरा प्रखंड में निर्माणाधीन महादेवशाल कुमड़ी सड़क पर गीतीलघाट और टुंडिका गांव के बीच डायवर्सन बहने से कई गांव का सम्पर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा पुलिया निर्माण का कार्य किाय जा रहा है, इसके लिए संवेदक द्वारा डायवर्सन बनाया गया था, लेकिन बारिश के पानी के साथ डायवर्सन बह गया। जिस कारण कई गांव का सम्पर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने संवेदक से पुन: डायवर्सन निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश में पुलिया बही, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...