चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुपानी पंचायत के रांगरिंग गांव में कराईकेला पुलिस द्वारा डाइन-बिसाही, मानव तस्करी एवं नशा उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों और अपराधों के प्रति सचेत रहने तथा कानून की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि डाइन-बिसाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप हैं और इसके नाम पर किसी भी व्यक्ति के साथ प्रताड़ना या हिंसा करना गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- बाल विवाह, दहेज और साइबर अपराध के खिलाफ ...