Chakradharpur News: डायन बिसाही के आरोप में महिला को पीटकर किया अधमरा
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के दलकी-2 गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की गई। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट की। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही चिकनी मुंडारी, मिलु मुंडारी, बाया मुंडारी, मोटू, तुराम और राजू समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। उनका कहना है कि महिला के साथ पहले भी दो बार मारपीट की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: डायन-बिसाही के शक में 65 वर्षीय वृद्धा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती; 6 नामजद लगातार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.