Chakradharpur News: डांगोवापोसी रनिंग रुम के पास सड़क के किनारे पुलिया टूटी
चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल को करोड़ों का राजस्व प्रदान करने वाले डांगोवापोसी में सड़कों का हाल बेहाल है। डांगोवापोसी रेलवे कालोनी रनिंग रुम से होकर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित कई फीट का गड्ढ़ा किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। कलवर्ट पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण यहां कभी भी किसी रेल कर्मी या उनके परिजनों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। लोगों के मुताबिक लगभग एक पखवाड़े से सड़क बदहाल है। थोड़ी सी असावधानी से यहां बड़ी घटना घट सकती है। यह सड़क रेलवे कालोनी को जोड़ती है। लोगों एवं रेल कर्मियों की ओर से संबंधित विभागों से पुलिया और सड़क की उचित मरम्मत की मांग की गई है ताकि पर्व त्योहार के दिनों में किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके। यह भी पढ़ें- Chatra News: रेलवे द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.