Chakradharpur News: डांगुवापोसी में विपदातारिणी पूजा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम
चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- Chakradharpur News: डांगुवापोसी के प्रसद्धि शीतला माता मंदिर में विपतारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हस्सिा लिया और क्षेत्र की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर में मां विपत्तारिणी (संकटतारिणी) की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता का भव्य श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने परिवार की रक्षा और संकटों से मुक्ति के लिए मां को 13 प्रकार के फल, फूल और नैवेद्य अर्पित किए। पूजा के बाद महिलाओं ने अपने और परिवार के सदस्यों के हाथों में 13 गांठों वाला पवत्रि 'विपत्तारिणी रक्षा सूत्र' (धागा) बांधा। यह भी पढ़ें- Godda News: श्रीपुर में की गई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.