चक्रधरपुर, अक्टूबर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से भलियाकुदर स्थित श्मशान घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों ने श्मशान घाट परिसर में जमा कचरा और गंदगी की सफाई की। आसपास के क्षेत्र की भी सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बताया कि करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने की भी योजना है। इसमें शहर के शौचालयों से निकलने वाले सेप्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा और उससे खाद तैयार करने की व्यवस्था होगी। नगर परिषद की ओर से इन योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने की तै...