Chakradharpur News: ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर-मनोहरपुर मुख्य रेल मार्ग स्थित पोसैता के समीप में ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पोसैता के समीप रविवार की सुबह किमी संख्या 357-4/6 के पास किसी ट्रेन से गिरकर यात्री बुरी तरह जख्मी हो गया। रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग में जुटे रेलकर्मियों ने यात्री के दर्द से कराहने की आवाज सुनी। इसके बाद नजदीकी स्टेशनों और आरपीएफ को सूचित किया गया। आरपीएफ के पहुंचने पर यात्री बेहोशी हो चुका था। जिसे राउरकेला ले जाया गया है। वहीं घायल यात्री की पहचान मोहन प्रधान के रूप में की गई, जो की सुन्दरगढ़ के टाउन थाना अंतर्गत लोहराढीपा का रहने वाला है। खबर लिखें जाने तक घायल की हालत गंभीर बनी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.