Chakradharpur News: ट्रेन से गिरकर घायल महिला का चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा इलाज
चक्रधरपुर, अगस्त 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राजखरसांवा रेलवे स्टेशन में गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हुई एक महिला का चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला का नाम लाडो मुंडा (45) है। वह ट्रेन नंबर 68009 टाटानगर चक्रधरपुर मेमू ट्रेन से राजखरसावां आने के क्रम में गिर गई थी। बताया जाता है कि रेल कर्मियों के सहयोग से उक्त महिला को एंबुलेंस के माध्यम से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया एवं उसका इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन एवं आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारियों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.