चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर।चक्रधरपुर -राउरकेला मुख्य रेल मार्ग स्थित मनोहरपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। घटना मंगलवार सुबह की बताइ जा रही है। युवक का शव अप रेल लाइन से बरामद की गई है। वहीं युवक की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है इसकी जानकारी अबतक नहीं हो पायी है। वहीं मनोहरपुर पुलिस शव जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...