Chakradharpur News: टोकलो रोड मोड़ पर नाली में फंसा सीमेंट लदा ट्रक, आवागमन ठप
चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के टोकलो रोड मोड़ पर सोमवार सुबह सीमेंट लदा एक ट्रक नाली में फंस जाने से सड़क पर आवागमन ठप हो गया। ट्रक के फंसने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदा ट्रक टोकलो रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रक का अगला हिस्सा सड़क किनारे बनी नाली में फंस गया। ट्रक के बीच सड़क पर फंसने से दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। काफी देर तक सड़क जाम रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार, टोकलो रोड मोड़ पर सड़क किनारे नाली और सड़क की स्थिति के कारण बड़े वाहनों को मोड़ लेने में परेशानी होती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क और नाली की स्थिति में सुधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.