Chakradharpur News: टोकलो पुलिस ने अफीम की खेती नहीं करने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता टोकलो थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टोकलो पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत होयोहातु पंचायत के होयोहातु, झरझरा स्कूल परिसर, भरनियां, सोनामारा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले नुकसान और इसके विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को निर्देश दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती न करें और न ही इससे जुड़े किसी अवैध कारोबार में शामिल हों। अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती और इससे जुड़े अवैध कारोबार का समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल लोगों के स्वास्थ्य और सामाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.