Chakradharpur News: टोंटोगाड़ा घाटी में धंस रहा सड़क का किनारा, आवागमन पर मंडराया खतरा
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण मनोहरपुर-जामदा मुख्य सड़क पर टोंटोगाड़ा घाटी के समीप सड़क के किनारे मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है। सड़क किनारे का गार्डवाल पहले से ही धंस चुका है। अब पहाड़ से तेज बहाव में उतर रहे बारिश के पानी के कारण सड़क की मिट्टी भी लगातार कट रही है। इससे सड़क का किनारा कमजोर होने लगा है और आने वाले दिनों में सड़क के और धंसने की आशंका बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, टोंटोगाड़ा घाटी के उक्त हिस्से में कुछ दिन पहले ही सड़क की मरम्मत का काम कराया गया था। लेकिन बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्र से तेज गति से पानी नीचे उतरने के कारण सड़क के किनारे मिट्टी का कटाव होने लगा। पानी के तेज बहाव का सीधा असर सड़क के किनारे पड़ रहा है। यदि बारिश जारी रही तो कटाव और बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.