Chakradharpur News: टेबो पंचायत को बंदगांव प्रखंड में ही रखने की मांग, सांसद को ज्ञापन सौंपा
चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- Chakradharpur News: बंदगांव। जिले के बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत को प्रस्तावित कराईकेला प्रखंड में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में सोमवार को ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपकर टेबो पंचायत को यथावत बंदगांव प्रखंड के अंतर्गत ही बनाए रखने की मांग की। ग्रामीण जोहन पूर्ति, रंजीत बोदरा, लेमसा मुंडा एवं सोमा बोदरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कराईकेला को नया प्रखंड बनाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन टेबो पंचायत को उसके अधीन करना क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं होगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: टेबो पंचायत को बंदगांव प्रखंड में ही रखने की मांग, सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.