चक्रधरपुर, अक्टूबर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के टेबुल लाइन चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार अहले सुबह बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सुबह करीब चार बजे हुई इस दुर्घटना में बिजली पोल और नाली क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, बालू लदा हाइवा टेबुल लाइन से देवगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और हाइवा सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे सुबह आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक मनोज प्रमाणिक घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद हाइड्रा की मदद से पलटे हुए हाइवा को उठाकर वहां से हटाया गया। वाहन हटाए जाने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य...