Chakradharpur News: टूला पति अध्यक्ष व अशोक षाड़ंगी पुन: बने सचिव
चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पुरानाबस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर स्थित सभागार में रविवार देर शाम ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले वर्ष 2025 का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पुनर्गठित समिति में टूला पति को अध्यक्ष चुना गया जबकि जय प्रकाश दास, अजीत षाड़ंगी, बंटी मंडल और देवेन मंडल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं वर्ष 1984 से लगातार सचिव पद संभाल रहे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी को एक बार फिर सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, टूला पति बने अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.