Chakradharpur News: टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण
चक्रधरपुर, जुलाई 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को टीबी रोगियों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के लिपिक धीरज प्रसन्न दास एवं तमना निधि डाडेल ने मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया। साथ ही समय पर खान-पान एवं दवाइयों का नियमित सेवन करने के लिए प्रेरित किया। बताते चलें कि अनुमंडल अस्पताल के लिपिकों द्वारा अगले छह माह तक प्रत्येक माह नियमित रूप से टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण करेंगे। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के कर्मी व अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.