चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर महादेवशाल के पास सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पूनम तिर्की, जेम्स भेंगरा और सोमा भेंगरा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। पूनम अपने छोटे बच्चे और दो भगिना के साथ बाइक से आनंदपुर के छोटा कुड़ना स्थित अपने ससुराल से गोइलकेरा के उरांव टोली अपने मायके आ रही थी। मार्ग में तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे टाटा मैजिक सवारी गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Jamui News: भाइयों को राखी बांधने जा रही बहन सड़क हादसे की शिकार हुई, पति व बेटा भी हुए घायल टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला, उनका छोटा बच्चा और...