चक्रधरपुर, अक्टूबर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में भारत भवन के समीप रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित बाल उद्यान इन दिनों झाड़ियों और गंदगी से घिरा हुआ है। उद्यान के पीछे मांस-मछली की दुकानों से निकलने वाला अपशिष्ट फेंके जाने से आसपास दुर्गंध फैल रही है। इससे सुबह-शाम पार्क में खेलने आने वाले बच्चों और खाली समय में यहां बैठने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के बीच स्थित इस बाल उद्यान में छोटे बच्चे खेलने आते थे। वहीं, आम लोग भी यहां समय बिताते थे। लेकिन झाड़ियों की नियमित छंटाई नहीं होने और कचरे की सफाई नहीं किए जाने से उद्यान की स्थिति खराब हो गई है। अपशिष्ट से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का यहां बैठना मुश्किल हो गया है। साथ ही, गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है...