चक्रधरपुर, अक्टूबर 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विधायक सुखराम उरांव के कार्यालय कक्ष में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, उप प्रमुख विनय प्रधान आदि ने रूपी सोरेन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। मौके पर झामुमो नेता बापी दत्ता, प्रदीप महतो, मुखिया श्याम सिंह मुंडा, सिंगराय जोंको, भगवान गोप, अर्जुन मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रूपी सोरेन के निधन पर आदिवासी समाज ने किया शोकसभा यह भी पढ़ें- Dhan...