चक्रधरपुर, अगस्त 5 -- Chakradharpur News: राउरकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को सेक्टर-13 स्थित कम्युनिटी सेंटर में राउरकेला और नुआगांव में झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के संघर्षमय जीवन, झारखंड राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए आंदोलनों तथा समाज के वंचित एवं आदिवासी समुदाय के उत्थान हेतु उनके कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। यह भी पढ़ें- गुरुजी आदिवासी समाज की अस्...