चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सोमवार की दोपहर से शाम तक हुई जोरदार बारिश ने रेलवे क्षेत्र की पोर्टरखोली की व्यवस्था का पोल खोल दी। बारिश का सबसे अधिक असर पोर्टरखोली में लगे जन्माष्टमी मेले पर देखने को मिला। लगातार बारिश के कारण मेला परिसर और आसपास की सड़कें जलमग्न हो गईं। पोर्टरखोली की मुख्य सड़क पहले से ही जर्जर अवस्था में थी, लेकिन बारिश के बाद सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया। इससे मेला घूमने पहुंचे लोगों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मेला परिसर में आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी आरपीएफ मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को यह पता लगाना भी मुश्किल हो गया कि सड़क कहां समतल...