चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर स्थित मुंडा मानकी भवन में सोमवार को जोमसुईम आयोजन समिति 2026 की बैठक अध्यक्ष चंद्र मोहन चांपिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी आदिवासी नव वर्ष जोमसुईम 2026 के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर कोल्हान-पोड़ाहाट मुंडा मानकी संघ अंचल समिति चक्रधरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष माधो केराई को आयोजन समिति की ओर से फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मुंडा-मानकी समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जोमशुइम पर्व को आदिवासी रीति-रिवाज, संस्कृति और पारंपर...