Chakradharpur News: जोमषुईम आयोजन समिति का गठन, चंद्र मोहन चांपिया बने अध्यक्ष
चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता आदिवासी समुदाय के नववर्ष पर्व जोमषुईम को लेकर चक्रधरपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मानकी मुंडा सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में जोमषुईम आयोजन समिति चक्रधरपुर का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानकी कृष्णा सामड ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए चंद्र मोहन चाम्पिया को समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जोमषुईम पर्व का आयोजन 9 दिसंबर 2026 को बंझीकुसुम स्कूल मैदान में किया जाएगा। समिति की ओर से पर्व को भव्य एवं पारंपरिक तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों को प्रमुखता देने पर भी चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में राउतु जोंको, जोसेफ होनहागा, रामजन हांसदा, बुधन सिंह गुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.