Chakradharpur News: जोड़ो गांव में विधिक सेवा दिवस पर ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
चक्रधरपुर, नवम्बर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत जोड़ो गांव में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर तथा प्राधिकरण के सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार की जानकारी दी गई। इस दौरान विधिक सेवा दिवस के महत्व, स्पॉन्सरशिप योजना, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना के अलावा श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.