चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा प्रखंड परिसर में गुरुवार को श्रमजीवी महिला समिति, कर्मजीवी महिला संघ एवं सेमिनार एग्रो के द्वारा राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड परिसर में पौधरोपण करते हुए बीडीओ सोमनाथ उरांव, सीओ अनुज टेटे व जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक ने किया। आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों के स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के फल-फूलों और सब्जियों के बीजों का स्टॉल लगाए गए थे, जिनका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को बीडीओ, सीओ व जिप सदस्य ने संबोधित करते हुए किसानों को सरकार द्वारा कृषि को लेकर चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalp...