चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सेरसा स्टेडियम, चक्रधरपुर में आयोजित तीन दिवसीय जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राज्य चैंपियनशिप 2026-27 का रविवार को समापन हुआ। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने फ्लोर एक्सरसाइज, वॉल्ट, रिंग्स, बैलेंस बीम सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव थे। विशिष्ट अतिथियों में निशिकांत पाठक, अजय के. नायक, जितेश साम्पावत, तुलिका श्रीवास्तव एवं डॉ. दीपक कुमार साहु उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में देवाशीष, शुभ्रा बनर्जी, हेमा कुमारी और अनुप कुंडु शामिल थे। आयोजन अध्यक्ष सुहित्रा रॉय ठाकुर एवं सचिव प...