Chakradharpur News: जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप में शारदा हाई स्कूल चैंपियन
चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- Chakradharpur News: चक्रधररपुर। जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी कप 2026-27 में चक्रधरपुर का शारदा हाई स्कूल बोरदा-बाइडीह अंडर 15 बालक वर्ग में चैंपियन बना। जिला स्तर पर मिली इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिला स्तर पर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.