Chakradharpur News: जामिद में सड़क व नाली की समस्या होगी दूर, विभाग ने की मापी
चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद पंचायत के जामिद गांव में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं नाली की समस्या को देखते हुए विधायक सुखराम उरांव ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कदम उठाया हैं। विधायक सुखराम उरांव के निर्देश पर एनआईपी विभग को समस्या से अवगत कराया गया। जिसके बाद बुधवार को विभाग के कनीय अभियंता जामिद गांव पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही कनीय अभियंता द्वारा जमीन की मापी भी की गई। जामिद गांव में 1 किलोमीटर सड़क एवं एक किलोमीटर तक नाली निर्माण कराया जाएगा। वहीं कनीय अभियंता के साथ विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम की मौजूदगी में विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मापी का कार्य संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जामिद गांव में सड़क निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.