Chakradharpur News: जलावन निकालने के दौरान महिला सर्पदंश की शिकार
चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। आनंदपुर प्रखंड के तेंताड़ी गांव में जलावन निकालने के दौरान महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। महिला को इलाज के लिए परिजनों ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक तेंताड़ी गांव निवासी शांति भेगरा (25) रविवार सुबह घर के बाहर रखे जलावन की लकड़ी निकाल रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दाएं हाथ की उंगली में डंस मार दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: भैंस को चारा डालने गई महिला को सांप ने डंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.