चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत बुरूदुहीया ग्राम में पेयजल की समस्या एवं लंबित जलापूर्ति योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने गांव में जलापूर्ति योजना एवं जलमीनार का निर्माण नहीं होने के कारण उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर विस्तार से चर्चा की। ग्राम सभा में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई, ग्रामीण मुंडा साधु चरण कोड़ा, निरंजन बोयपाई, बाबूलाल कोड़ाह एवं कुजरी कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति से संबंधित कार्य किए गए, लेकिन बुरूदुहीया गांव अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को चुआं, कुआं एवं नाला जै...