चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी, गांव के नौजवान और ग्रामीण मिलकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पानी, हवा और जमीन लगातार प्रदूषित हो रहे हैं। ऐसे में स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों का होना बेहद जरूरी है। उक्त बातें मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने केनके पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा की ओर से 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने दीप प्रज्वलित कर क...