Chakradharpur News: जर्जर सड़क में फंसे चावल लदे दो ट्रक
चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के बुढ़ीगोड़ा गांव में मंगलवार को चावल लदे दो ट्रक जर्जर कच्ची सड़क पर फंस गए। दोनों ट्रकों के सड़क पर फंसने से करीब दो घंटे तक ग्रामीणों का आवागमन बाधित रहा। सड़क पर वाहनों के खड़े रहने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर एफसीआई गोदाम से चावल लदे दो ट्रक बाईपी पंचायत में जनवितरण प्रणाली दुकानदार के यहां चावल पहुंचाने जा रहे थे। बुढ़ीगोड़ा हाई स्कूल से करीब 300 मीटर आगे कच्ची सड़क पर बारिश के कारण कीचड़ हो गया था। यह भी पढ़ें- Chatra News: धारपुर के ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर पक्की सड़क को जेसीबी से काटा इसी दौरान दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.