चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सुरबुड़ा पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव के शिव मंदिर टोला में शनिवार को 63 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई ने किया। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व वज्रपात की चपेट में आने से गांव का पुराना विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसके कारण पूरे टोला की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी और ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद गांव में पुन: बिजली आपूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अनिरुद्ध प्रधान, महेश्वर प्रधान, सुमंत प्रधान, शिवशंकर प्रधान, मुकेश प्रधान, संतोष कुमार दास, सुना चंद प्रधान, मनकुमार प्रधान, छोटू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंद...