चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुरू हुए मेले में रविवार की छुट्टी के चलते भारी भीड़ उमड़ी। शहर के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। बच्चों, युवाओं और परिवारों से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में दिख रहा श्रद्धा, उत्साह व आस्था का संगमजलपरी और एंटी-ग्रेविटी झूला आकर्षण का केंद्र इस बार मेले में कई नए मनोरंजन के साधन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खासकर जलपरी और एंटी-ग्रेविटी झूले को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जलपरी देखने के लिए बच्चों की कतार लगी रही, ...