Chakradharpur News: जन्माष्टमी मेले को लेकर नप ने शुरु की जर्जर सड़क की मरम्मत
चक्रधरपुर, सितम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता रेलवे क्षेत्र स्थित पोटरपोली में लगने वाले ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले की शुरूवात हो चुकी है। जर्जर सड़क और उसपर जलजमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुये चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा जर्जर सड़क पर मिट्टी वगैरह डालकर मरम्मत करायी जा रही है ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। बताया गया कि सर्वोदय संघ के अध्यक्ष दीपक पासवान ने सड़क की स्थिति की जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष सनी उरांव को दी थी। इसके बाद नगर परिषद की ओर से सड़क को आवागमन योग्य बनाने का कार्य शुरू कराया गया। गड्ढों की भराई होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ जन्माष्टमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जन्माष्टमी मेल को लेकर जर्जर सड़क की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.