चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शुक्रवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शहर के पोर्टरखोली, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गौर निताई मंदिर, संतोषी मंदिर, टोकलो रोड शिव मंदिर, पंच मोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर, बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड हनुमान मंदिर तथा पुरानी रांची रोड स्थित तुलसी मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Araria News: शहर से गांव तक जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, कृष्ण भक्...