Chakradharpur News: जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
चक्रधरपुर, नवम्बर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। झारखंड स्थापना पखवाड़ा के तहत चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को प्रखंड सह अंचल के पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षकों का अभिनन्दन एवं सम्मानित किया गया। 15 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान समेत क्षेत्र के विभिन्न पीड़ के मानकी एवं पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान ने शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया। मौके पर बीपीआरओ मनोज तांती, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज नारायण नायक, श्याम मच्छुआ समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: झारखंड की संस्कृति व महापु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.