चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड के ग्राम भरडीहा में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जनजाति शोध संस्थान रांची से आए चार सदस्यीय शोधकर्ता दल ने प्रात: 10 बजे से संध्या 4.30 बजे तक गोंड समाज की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक पूजन परंपरा, पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान एवं सामाजिक रीति-रिवाजों पर विस्तृत अध्ययन एवं शोध कार्य किया।

शोध कार्य का उद्देश्य शोध के दौरान अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण नायक ने शोधकर्ताओं को गोंड समाज की परंपराओं, संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जन्म से लेकर मृत्यु संस्कार तक की संपूर्ण गोंडी परंपरा, सामाजिक व्यवस्था, प्राकृतिक पूजा पद्धति एवं सांस्कृतिक विरासत का विस्तृत वर...