Chakradharpur News: छोटादामुडी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता बंदगांव प्रखंड की भालुपानी पंचायत के छोटादामुडी गांव में मेलगंडी स्टार क्लब शाहिबाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए। प्रतियोगिता में 48 पुरुष और 8 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शिवानी एफसी और सरजोम सकम भाई तेको के बीच खेला गया। इसमें शिवानी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में पदमपुर एफसी ने अमन एफसी को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मौके पर सन्नी उरांव ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए आयोजन समिति की सराहना की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: चंपाई कप फुटबॉल: जेएमपीए रांची बनी पुरुष वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.