Chakradharpur News: छात्र आंदोलन के कारण स्कूलों में साढ़े दस बजे दे दी गई छुट्टी
चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के मद्देनजर आज चक्रधरपुर अनुमंडल समेत कई प्रखंड के स्कूलों में अचानक 10.30 बजे छुट्टी कर दी गई। चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल, बीएनआर स्कूल, केंद्रीय विद्यालय समेत अन्य कई स्कूलों में मैसेज के माध्यम से अभिभावकों को स्कूलों के 10.30 बजे छुट्टी होने की जानकारी दी गई। बताया जाता है कि रांची में प्रस्तावित छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। आज पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर समेत कई प्रखंडों के स्कूलों को 10.30 बजे बंद कर दिया और छात्रों को अपने-अपने घरों को सुरक्षित भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विधानसभा घेराव:: रांची-खूंटी मार्ग पर थमे बसों के पहिये, यात्री रहे परेशान, रेलवे स्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.