Chakradharpur News: छात्रों ने बनाई अपनी सरकार प्रधानमंत्री बने रामबदन व आरिफ
चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर के मारवाड़ी प्लस 2 विद्यालय में मंगलवार को बाल संसद का गठन किया गया। इसके लिए विद्यालय परिसर में बकायादा मतदान केन्द्र बनाया गया था। और सभी छात्र कतार में खड़े होकर मतदान किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोसन प्रभावती खेस ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बच्चों को समझाने के लिए यह किया जारहा हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक सोच, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, निर्णय लेने की योग्यता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें। नवनिर्वाचित बाल संसद के सभी पदाधिकारियों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई। यह भी पढ़ें- छात्रों ने बनाई अपनी सरकार, बाल संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.