चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप सदस्य विजय भेंगरा, आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा तथा स्थानीय मुखिया सुमन देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत एवं अन्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें-...