चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। डीसी के मार्गदर्शन पर संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, बीडीओ कांचन मुखर्जी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ...