Chakradharpur News: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर विधायक सुखराम उरांव ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, रंग-रोगन का काम शुरू
चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। छठ महापर्व को लेकर चक्रधरपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक सुखराम उरांव ने छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ दंदासाईं छठ घाट और पुरानी बस्ती स्थित सीढ़ी नदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसमें छठ घाट पर समिति के लिए स्टेज निर्माण, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई और घाटों के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। विधायक ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया।वहीं, यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.