चक्रधरपुर, सितम्बर 14 -- Chakradharpur News: राउरकेला। केंद्रीय छठ पूजा समिति की एक बैठक रविवार को हुई। जिसमें विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्य उपस्थित हुए और पिछले साल हुए छठ पूजा को लेकर समीक्षा की गई और साथ ही आगामी छठ पूजा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। पिछले वर्ष राउरकेला प्रशासन, राउरकेला पुलिस और राउरकेला इस्पात संयंत्र का भरपूर सहयोग मिला और उम्मीद है कि इस बार भी उनका सहयोग मिलेगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छठ पूजा पर छुट्टी के लिए ओड़िशा सरकार को पत्र लिखा जाए साथ ही राउरकेला एवं आस-पास के घाटों को दुरुस्त किया जाए और कुछ नए घाट बनाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया जाए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: छठ तालाब दुर्गा पूजा समिति की बैठक में भव्य आयोजन की रूपरेखा तय बैठक में पूर्व कोर्डिनेटर कृष्णा साहू, रंजय...